नवादा /बिहार 05.11.2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में चार चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर जिताने की अपील की। श्री अखिलेश यादव ने बुधवार को नवादा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी कौशल यादव, जमुई विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी श्री शमशाद आलम, बांका जिला के बेलहार विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी श्री चाणक्य प्रकाश, भागलपुर के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी श्री शेख जियाउल हसन के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया।


श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे बिहार में इंडिया गठबंधन के पक्ष में बदलाव की बयार चल रही है। पूरा देश बिहार की तरफ देख रहा है। बिहार की जनता ने हमेशा देश को संदेश देने का काम किया है। बिहार में सरकार बदलेगी। इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। श्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। बिहार की जनता इस बार नौजवान मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। नयी सरकार में नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलेगा।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के एजेंडे में नौकरी और रोजगार नहीं है। भाजपा की प्राथमिकता में किसान, नौजवान नहीं है। भाजपा ने किसानों, नौजवानों को धोखा दिया है। इस चुनाव में बिहार की जनता केंद्र की भाजपा के सरकार के 10 साल और प्रदेश की एनडीए सरकार के 20 सालों का हिसाब देगी। बिहार में भाजपा को 30 सालों की सरकार का हिसाब देना है। भाजपा ने बिहार को महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन के अलावा कुछ नहीं दिया है। भाजपा ने बिहार के बजट की लूट की है।

भ्रष्टाचार और लूट के पैसे को बंडल बनाकर बिहार से बाहर भेज दिया। बिहार का बजट और बिहार का पैसा बिहार में खर्च होना चाहिए। बिहार के विकास पर खर्च होना चाहिए। बिहार तभी होगा जब भाजपा सत्ता से हटेगी। बिहार से भाजपा का बंडलराज खत्म करना है।
श्री यादव ने कहा कि बिहार के चुनाव में जनता के बीच तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने को लेकर विशेष उत्साह है। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करेंगे। सभी को नौकरी और रोजगार मिलेगा, सभी को सम्मान और न्याय मिलेगा। हर घर को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। बिहार में कानून का शासन होगा।

भाजपा जब से सरकार में आई है उसने महंगाई और बेरोजगारी को बहुत बढ़ा दिया है। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेंडर से लेकर खाने पीने की चीज सब महंगी हो गई। भाजपा सरकार ने जीएसटी बढ़ाकर बरसों तक जनता की जेब काटी। उद्योगपतियों को मुनाफा कमवाया। जनता महंगाई से कराह रही और भाजपा जश्न मना रही है। भाजपा धोखेबाज और झूठ बोलने वाली पार्टी है। जनता से जितने वादे किए कोई वादा पूरा नहीं किया। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार अहिंसा और सामाजिक न्याय की धरती है। बिहार भगवान महावीर, भगवान बुद्ध, जननायक कर्पूरी ठाकुर, सामाजिक न्याय के पुरोधा श्री लालू प्रसाद यादव की धरती है। बिहार के लोग लम्बे समय से राजनीति को समझते हैं और कर रहे है। भाजपा के लोग यहां आकर बिहार के लोगों को राजनीति समझा रहे हैं।


श्री यादव ने कहा कि समाजवादियों ने भाजपा को अयोध्या समेत अवध में हराया है। बिहार की जनता भाजपा को मगध में हरायेगी। बिहार में सरकार बदलेगी तो बिहार बदलेगा। भाजपा से सावधान रहना है। यह चुनाव, नौजवानों के भविष्य के साथ देश के भविष्य का चुनाव है। बिहार की जनता भाजपा को विधानसभा चुनाव में हरायेगी। हम समाजवादी लोग भाजपा को यूपी में 2027 में हरायेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादियों ने भाजपा को हरा दिया। लोकसभा चुनाव में भाजपा के बड़े-बड़े नेता हार गये। प्रधानमंत्री जी दस लाख वोट से जीतने का दावा कर रहे थे। वे वाराणसी में हारते-हारते बचे है। कई राउण्ड तक पीेछे चल रहे थे।


श्री अखिलेष यादव ने कहा कि यूपी में एक एकरंगी मुख्यमंत्री है। उन्होंने उत्तर प्रदेष को बर्बाद कर दिया। समाजवादी सरकार में हम नौजवानों को पढ़ाई लिखाई के लिए लैपटॉप दे रहे थे। एकरंगी मुख्यमंत्री को पढ़ाई-लिखाई षिक्षा से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने लैपटॉप नहीं दिया। नौजवानों का भविश्य खराब कर दिया। बिहार में जो अभी मुख्यमंत्री है उनको भी पता चल गया है कि अब उन्हें कोई मुख्यमंत्री नहीं बनाएगा। भाजपा के लोगों द्वारा उन्हें पटना के रोड-शो में भी नहीं बुलाया गया। बिहार में महागठबंधन की जीत होगी। सौहार्द, संविधान, भाईचारा की जीत होगी। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों की जीत होगी। जननायक कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय की जीत होगी। बिहार के लोग नया इतिहास लिखेंगे। बिहार खुशहाली और विकास के रास्ते पर जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed