बिहार में यादव ने सराय रंजन विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी श्री अरविन्द साहनी, सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी श्री सुनील कुशवाहा और छपरा विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी श्री खेसारी लाल यादव के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित किया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार की जनता इस बार बदलाव के लिए वोट करने जा रही है। बिहार से भाजपा का सफाया होना तय है। भाजपा ने बिहार को गरीबी और पलायन के अलावा कुछ नहीं दिया है। भाजपा केन्द्र में 10 साल से सरकार में है और यहां के मुख्यमंत्री 20 साल से सत्ता में है। इस चुनाव में बिहार की जनता 30 सालों का हिसाब लेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में नौजवानों के पलायन के लिए भाजपा की सरकार जिम्मेदार है। अब बिहार की जनता भाजपा का पलायन करा देगी। यह विधानसभा चुनाव बिहार और बिहार के युवाओं के भविष्य का चुनाव है। बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। श्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। नौजवानों को नौकरी और रोजगार देंगे।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा झूठ बोलने वाली और धोखेबाज पार्टी है। भाजपा के नेता हर चुनाव में झूठे वादे करते है। भाजपा ने पिछले चुनाव में नौजवानों को नौकरी देने और किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था। लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया।छपरा विधानसभा क्षेत्र में विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि छपरा के लोग इस बार छप्पर फाड़ कर खेसारी लाल को वोट देकर भारी मतों से जितायेंगे। बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। भाजपा बिहार से बाहर जा रही है। भाजपा ने भारी भरकम जीएसटी लगाकर महंगाई बढ़ाई। जनता की जेब काटी। अब वे जीएसटी का उत्सव मना रहें हैं। जनता जानती है कि महंगाई, बेरोजगारी बढ़ाने के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि छपरा से खेसारी जीतेंगे तो श्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। नौजवानों को नौकरी देंगे। नौकरी देने का प्रण पूरा करेंगे। सिलेण्डर 500 रूपये में देंगे। बिहार का विकास करेंगे। माताओं-बहनों को 2500 रुपये महीना देंगे। 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे।श्री अखिलेश यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की तरह सड़क बनायेंगे। 2027 में यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। श्री तेजस्वी यादव छपरा को पटना से जोडेंगे और हम छपरा को लखनऊ से जोड़ देंगे। हम और श्री तेजस्वी यादव मिलकर यूपी और बिहार को दिल्ली से जोड़ देंगे। इससे पहले जनसभा में पहुंचने पर श्री अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत हुआ।

श्री अखिलेश यादव को देखने और सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ में श्री अखिलेश यादव को लेकर जबर्दस्त उत्साह और जोश दिखाई दिया।
