लखनऊ: 14 अक्टूबर, 2025 उत्तर प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों से दीपावली के पावन पर्व पर मिट्टी के साथ गोबर से बने दीपक ’गोदीप’ का प्रयोग किए जाने की अपील की है। श्री धर्मपाल सिंह ने आज यहां बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को एक लाख इक्यावन हजार गोदीप भेंट किए गए है,

जो पावन नगरी अयोध्या में दीपोत्सव में प्रज्जवलित किये जायेंगे। श्री सिंह ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया है कि गोआश्रय स्थलों में भरण पोषण एवं हरे चारे की समुचित व्यवस्था की जाए। गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाए और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed