मुरादाबाद। मुरादाबाद में पुलिस ने दुबई में बैठे संभल हिंसा के आरोपी शारिक साठा गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से पुलिस ने सात लग्जरी कार बरामद की है. पुलिस ने राजकुमार उर्फ राजू निवासी इगलास अलीगढ़, गगन गौतम निवासी गांव चिरावदा थाना सदर पलवल हरियाणा और यूनुस निवासी मुरलीपुरा जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है.पुलिस के अनुसार, आरोपित राजकुमार के खिलाफ दिल्ली, अलीगढ़ समेत दस थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि गगन और यूनुस के खिलाफ यह पहला मुकदमा दर्ज हुआ है. आरोपियों ने 6 कार दिल्ली से और एक कार गाजियाबाद से चोरी की थी. इस गिरोह के तीन सदस्यों को मुरादाबाद के मझोला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है.संभल हिंसा में सामने आया था

शारिक साठा गैंग का नामपश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई प्रोफाइल वाहन गैंग का जिक्र हो तो ये मुमकिन नहीं कि शारिक साठा का नाम शामिल न हो. शारिक साठा वाहन चोरी की हजारों वारदातों को अंजाम दे चुका है, अब ये शातिर अपराधी दुबई में बैठकर अपना गैंग संचालित कर रहा है. ये वहीं शारिक साटा हैं जिसका नाम संभल हिंसा में हथियार मुहैया कराने में सामने आया था.आरोपियों की निशानदेही पर 7 लग्जरी कारें बरामदजानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद जनपद की मझोला पुलिस ने शारिक साटा गैंग के 3 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है, इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 7 लग्जरी कारें बरामद हुई हैं. पुलिस ने इनके पास से गाड़ियों की चाबियां और गाड़ियों के फर्जी कागज भी बरामद किए हैं.दो लोग मौके से भागने में कामयाबदरअसल, मझोला थाना क्षेत्र के टीपी नगर चौकी इलाके में पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक क्रेटा गाड़ी की खरीद फरोख्त होने वाली है. सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता के नेतृत्व में मझोला पुलिस ने जाल बिछाकर हरियाणा के पलवल निवासी राजकुमार, गगन और राजस्थान के जयपुर निवासी यूनुस को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं धीमरी निवासी महफूज और मंडी समिति निवासी अमन ठाकुर मौके से भागने में कामयाब हो गए.मुरादाबाद में बेचने आए थे चोरी गाड़ियांपुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि, महफूज और अमन ठाकुर के कहने पर दिल्ली से चुराई गाड़ियों को बेचने के लिए मुरादाबाद आये थे.

पुलिस ने इनके पास से 7 लग्जरी गाड़ियां बरामद की है, जो दिल्ली और गाजियाबाद से चुराई गई थी.एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि ये एक अंतरराष्ट्रीय वाहन माफिया गैंग है, इस गैंग को संभल का रहने वाला शारिक साटा दुबई में बैठकर संचालित करता है. शारिक साटा का नाम संभल हिंसा में भी सामने आया है, इस गैंग के सदस्य लग्जरी गाड़ियों के सॉफ्टवेयर से लॉक तोड़कर गाड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं.शारिक साटा को भारत लाएगी मुरादाबाद पुलिस?उन्होंने आगे कहा कि ये लोग गाड़ियों के फर्जी कागजात तैयार कर लाखों रुपये में बेचते हैं, राजकुमार, गगन और यूनुस को गिरफ्तार किया जा चुका है, इनके 2 साथी महफूज और अमन ठाकुर फरार हैं. फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस इस गैंग पर गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी. साथ ही कानूनी प्रक्रिया के तहत गैंग के मास्टरमाइंड शारिक साटा को हिंदुस्तान लाने का मुरादाबाद पुलिस प्रयास करेगी।
