मुंबई में प्रवास के दौरान फिल्म इंडस्ट्री के श्रमिकों के न्यायिक मुद्दों पर आयोजित बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वाइस चेयरमैन वन, पर्यावरण एवं जलवायु संवर्धन परिषद भारत एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री सर्वेश पाठक जी ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। पाठक ने बताया कि मुझे इस अवसर पर फिल्म जगत के श्रमिकों के अधिकारों और न्यायिक संघर्ष के साक्षी बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इंप्लाइज के अध्यक्ष श्री बी एन तिवारी ने कहा की फिल्म जगत में श्रमिक महीनों तक कड़ी मेहनत एवं लगन से काम करते हैं। लेकिन कई बार फिल्मी कलाकारों और निर्माता द्वारा उन्हें समय पर मजदूरी नहीं दी जाती है। उन्होंने आगे बताया कि श्रमिकों को एवं संगठनों ने इस आवाज को बार-बार संबंधित अधिकारियों और मंत्रालय को अवगत कराया है। लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका। वाइस चेयरमैन श्री सर्वेश पाठक जी ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं इस विषय को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और केंद्रीय श्रम मंत्री तक पहुंचाऊंगा और न्याय दिलाने का काम करूंगा। श्री सुशील दुबे ने श्रमिकों की समस्याओं को विस्तार से रखते हुए बताया कि मजदूरी के अलावा समय पर भोजन और चिकित्सा सुविधा भी श्रमिकों को उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता डीके पाठक ने कहा कि सभी श्रमिकों और तकनीशियनों के लिए प्रोविडेंट फंड और ग्रेच्युटी की व्यवस्था की जाए ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed