प्रत्येक श्रमिक का जीवन सुरक्षित, सशक्त और सम्मानजनक बने: अनिल राजभर सरकार दृढ़संकल्पित है, श्रमिकों के जीवन स्तर को ऊॅचा उठाने के लिएः श्रम मंत्री अभियान चलाकर कराया जायेगा, श्रमिकों का पंजीकरण: सुन्दरम
लखनऊ दिनांक 27 जनवरी 2026
उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित महात्मा गाॅधी पेन्शन योजना सहित अन्य योजनाओं के अन्तर्गत हितलाभ वितरण कार्यक्रम मरकरी हाल इन्दिरा प्रतिष्ठान, लखनऊ में संपन्न हुआ। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं में से पाॅच योजनाओं के 771 लाभार्थियों को रू0 2 करोड़ 68 लाख 962 धनराशि से लाभान्वित किया गया।

हितलाभ कार्यक्रम में महात्मा गाॅधी पेन्शन योजना के अन्तर्गत 139 लाभार्थियों को 13 लाख 17 हजार 200 रूपयें, कन्या विवाह सहायता योजना के अन्तर्गत 285 लाभार्थियों को 01 करोड़ 56 लाख 85 हजार, मातृत्व शिशु एवं बालिका योजना के अन्तर्गत 312 लाभार्थियों को 91 लाख 55 हजार 762, मातृत्व शिशु एवं बालिका योजना (एफ0डी0) के अन्तर्गत 25 लाभार्थियों को 06 लाख 25 हजार, सन्त रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजन के अन्तर्गत 10 लाभाथियों को 88 हजार रूपये का हितलाभ मंत्री जी द्वारा दिया गया, जो डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में हस्तान्तरण किया गया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने सरकार की मन्शा है कि प्रत्येक श्रमिक का जीवन सुरक्षित, सशक्त और सम्मानजनक बने। इसी सोच के अत्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों को उनमें कौशल सम्बन्धी दक्षता बढ़ाने एवं तकनीकी उन्नयन के उद्देश्य से आवश्यक प्रशिक्षण सुलभ कराये जाने के साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंजीकृत श्रमिकों व उनके परिजनों को उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार श्रमिकों के जीवन स्तर को ऊचा उठाने के लिए पूर्ण रूप से दृढ़संकल्पित है। उन्होने कहा

सरकार के पास धनराशि की कमी नही है। बशर्ते श्रमिकों को एक कदम आगे आकर अपना बोर्ड में पंजीकरण कराना होगा, तत्पश्चात सरकार हजार कदम आगे आकर श्रमिकों के व उनके परिवार के जीवन स्तर को ऊॅचा उठाने के अपने दायित्वों को तेजी के साथ निभाना प्रारम्भ कर देगी। इसके लिए उन्होने विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वह भी श्रमिकों के पंजीकरण कार्यक्रम पर विशेष ध्यान दे, ताकि सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का उन्हे व उनके परिवार का लाभ मिल सकें।
अटल आवासीय विद्यालय का जिक्र करते हुए मंत्री जी ने कहा कि सरकार की इस पहल से जहाॅ एक ओर श्रमिकों के बच्चों को पठन पाठन, रहन सहन का अच्छा वातावरण मिल रहा है वही सरकार का प्रयास है कि उनके बच्चे यहाॅ से पढ़कर अधिकारी बनकर निकले। उन्होने श्रमिकों से अटल आवासीय विद्यालयों में अपने बच्चों का दाखिला कराने का आहवान भी किया।
सरकार द्वार हाल ही में मनरेगा के स्थान पर लाये गये विकसित भारत जी राम जी कानूर की सरहना करते हुए कहा कि सरकार का यह कदम श्रमिकों के जीवन स्तर को ऊचा उठाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होने कहा कि इस कानूक के तहत अब वर्ष में कम से कम 125 दिन के काम की गारण्टी मिलेगी, समय से मजदूरी का भुगतान भी होगा आर यदि समय से मजदूर नही दी जायेगी तो ब्याज सहित मजदूरी देनी होगी मजदूर को। इसके साथ ही उन्होने यह भी बताया कि इस कानून के तहत काम मांगने पर यदि काम न दिया गया तो उसे बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा। उन्होने प्रदेश भर के श्रमिकों से अपील की कि वह अपना पंजीकरण बोर्ड में अवश्य कराये ताकि उन्हे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकें

इस अवसर प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन डा0 एम0के शन्मुगा सुन्दरम ने कहा प्रदेश में 8 करोड़ 42 लाख श्रमिक है। इनमें 1 करोड़ 89 लाख निर्माण श्रमिक पंजीकृत है। इस श्रमिकों को उच्चकोटि का प्रशिक्षण दिया जायेगा, ताकि वह अपने कार्यक्षेत्र में निपुण हो सके। इसी के साथ ही उन्होने यह भी कहा कि श्रमिकों का पंजीकरण अधिक हो, इसके लिए अभियान चलाया जायेगा, ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों का शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके।

विशेश सचिव नीलेश कुमार सिंह, श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश मार्कडेय शाही, पूजा यादव, सचिव बी०ओ०सी०डब्ल्यू० बोर्ड आदि द्वारा भी कार्यक्रम में आये श्रमिकों को संबोधित कर आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायी।
इस अवसर पर अपर श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव, अपर सचिव बोर्ड अनुपमा गौतम, उप श्रमायुक्त पंकज सिंह राना, शेर सिंह, उपसचिव नीनी नैन्सी, कमलेश अन्य अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में श्रमिकगण उपस्थित रहे।
—-
संपर्क सूत्र महेन्द्र कुमार, सोनी सिंह।
